काला जादू सिखने का खौफनाक अंजाम

 हेलो दोस्तों,


                उम्मीद है आप सब खैर खैरियत से होंगे, चलिए आज एक नयी खौफनाक कहानी का मजा लेते है।  ये

 कहानी हमें एक भाई ने भेजी है उनकी ही जुबानी पेश करता हु।  



                " ये कहानी मेरे ऑफिस के एक दोस्त की है जिसका नाम सलमान है, सलमान की शादी हुई थी, और

 उसकी रिसेप्शन की पार्टी थी, उसने मुझे भी दावत पे बुलाया था।  मै अपनी बीवी के साथ उस पार्टी में चला गया। 

 प्रोग्राम बहोत अच्छा हुआ, हम वापस घर आ गए।  १ महीना ही गुजरा था, इस बिच सलमान ८-१० दीन तक

 ऑफिस नहीं आ रहा था, अचानक खबर मिली की सलमान की बीवी की अचानक मौत हो गयी।  ये सुनकर मै तो

हक्का बक्का रह गया।  मुझे यकीन ही नहीं आ रहा था। अभी एक महीना ही हुआ है शादी को, ऐसी क्या बात हो

 गयी ? कैसे अचानक मौत हो गयी? बहोत अफ़सोस हो रहा था इस बात को सुनकर।  खैर इस हादसे क कुछ दिन

 ऐसे ही गुजरे।  सलमान ऑफिस नहीं आ रहा था।  


                                   हमारे ऑफिस के एक सीनियर इंजीनियर थे जिनका नाम आकिब साहब था।  वो काफी

 उम्रदराज भी थे , और रूहानियत में काफी अच्छा इल्म रखते थे। वो ऐसे मरीजों का इलाज करते थे जिन पर काला

 जादू हो या कोई जीन भूत किसी को लग गया हो।   एक बार मेरा दिल किया के उनके घर जाकर उनसे मुलाकात

 करू, मेरी बीवी भी उनसे मुलाकात करना चाहती थी।  एक दिन मेने उन्हें कॉल की और उनसे मुलाकात की

ख्वाहिश जाहिर की, उन्होंने मुझे इजाज़त देदी।  मै अगले दिन उनके घर गया, उनका घर काफी अच्छा था, अच्छा

 परिवार था।  हम वहा उनके पास बैठे, खाना खाया, और बाते करने बैठ गए।  अब वो हमें ऐसी ही खौफनाक

कहानिया सुना रहे थे की किसी का जीन उतारा, किसी का इलाज चल रहा है,  रात में पढाई करनी होती है, वगैरा

 वगैरा।  


                  ऐसे ही बातो बातो में सलमान की बीवी की बात निकली, आकिब साहब कहते है के सलमान की बीवी

 के साथ बहोत बुरा हुवा।  तो मेने कहा के हां बहोत दुःख हुआ सुनकर।  तो आकिब साहब बोले के "तुम्हे तो उसकी

 पूरी कहानी पता ही नहीं है।"  तो मेने हैरान होके कहा के "कोनसी कहानी? जरा मुझे भी बताये। " तब आकिब

 साहब ने कहानी बतानी शुरू की।  वो कहते है की " कुछ  दिन से  सलमान ऑफिस में अकेला अकेला रहता था,

 खाना भी अकेला खाता था, किसीसे ज्यादा बात न करता, बहोत परेशान सा रहता था।  एक दिन मेने उससे उसकी

परेशानी पूछी तो बताने लगा के उसकी जब शादी हुई तब से ८-१० दिन तो अच्छे गुजरे, लेकिन उसके बाद एक रात

 सलमान की आधी रात को आँख खुली तो देखा तो उसकी बीवी उसके पास बिस्तर पे नहीं थी, तो सलमान को लगा

के शायद वाशरूम गयी होगी।  वाशरूम की लाइट खुली थी।  थोड़ी देर बाद वो वापस आयी तो सलमान ने पूछा

के कहा गयी थी, तो उसकी बीवी ने कहा के कही नहीं थोड़ी ताज़ी हवा लेने गयी थी और ठंडा पानी पिने गयी थी। 

खैर ये बात हुई और दोनों सो गए।  अगली रात फिर इत्तेफ़ाक से सलमान की आँख खुली, फिर से देखा तो उसकी

बीवी बिस्तर पे नहीं है, सलमान फिर सोचने लगा की वाशरूम गयी होगी, सलमान उसका इंतज़ार करने लगा, उस

वक़्त घडी में ४ बज रहे थे, एक रात पहले भी ४ बजे का ही वक़्त था।  जब वो वापस आयी तो सलमान ने फिर पूछा

तो कहती है के पानी पिने गयी थी , तो सलमान ने कहा के तुम पानी अपने सिरहाने रखा करो।  तब वो भारी सी

आवाज में बोली के सुन लिया ना? अब सोजा।  सलमान को बड़ा अजीब लगा के ये किस तरह से बात कर रही है।

उसकी आवाज ऐसी भयानक थी सलमान डर गया और उसकी हिम्मत नहीं हुई के अपनी बीवी से पूछे की ये क्या

चल रहा है,  खैर सलमान की बीवी रजाई सर से पाँव तक ओढ़कर सो गयी।  तीसरी रात जब सलमान की आँख

खुली तो सुबह हो चुकी थी, और उसकी बीवी बिस्तर पर सोई हुई थी।  सलमान को अंदाजा हुआ के ये उठकर

जाती है और वापस आकर सो जाती है। सलमान की हिम्मत नहीं होती थी की अपनी बीवी से पूछे की रात में

उठकर कहा जाती है, वो इतना डरा हुवा था।    


             एक ऐसी ही रात सलमान की आँख खुली तो उस वक़्त भी ४ बज रहे थे।   फिर उसकी बीवी बिस्तर पे नहीं

थी, सलमान बहोत गुस्से में उठा,  रसोई में जाकर देखा तो वहा नहीं थी, वाशरूम में देखा तो वहा भी नहीं, ये

परेशान हो गया के आखिर गयी कहा? फिर सलमान ने देखा की घर के छत की तरफ जाने वाली सीढ़ियों की लाइट

जल रही थी। सलमान छत की तरफ गया, छत पे पहुंचा तो देखा की उसकी बीवी छत पे उलटे पैर करके बैठी हुई

है , उसके बाल खुले हुवे और निचे की तरफ देख रही है।  सलमान उसपे गुस्सा हुवा और डांटने लगा के यहाँ ये क्या

कर रही हो।  जैसे ही सलमान उसपर चिल्लाया उसके सामने से एक डरावना काला साया उठकर हवा में तैरता

हुआ सलमान के पास आया और सलमान को ऐसा उठाकर फेका के सलमान सीढ़ियों से लुढ़कता हुआ निचे आ

गिरा। सलमान वहा से उठकर भागा और कमरे आके डर के मारे पसीने पसीने हो गया।  चुपचाप बिस्तर पे लेट

गया।  थोड़ी देर बाद सलमान की बीवी आयी और बिस्तर पे सो गयी।  सलमान की हिम्मत नहीं हो रही थी के अपनी

बीवी से कुछ कहे।  अब हर रोज रात को यही मामला होता, वो ४ बजे के आसपास बिस्तर से उठकर जाती और

१ घंटे बाद वापस आके सो जाती। 



          एक रात वो बिस्तर से उठकर तो गयी लेकिन वापस नहीं आ रही थी, सलमान काफी देरतक इंतज़ार

करता रहा लेकिन जब वो नहीं आयी तो सलमान डरते हुवे उठा और उसे देखने गया।  सलमान की माँ उस वक़्त

जागी हुई थी।  सलमान जैसे ही छत पे गया तो देखता है की उसकी बीवी छत पे उलटी पड़ी हुई थी। सलमान उसे

देखकर डर  गया और जोरसे चीखने लगा और अपनी माँ को आवाज देने लगा। उसकी माँ भी भागते हुवे ऊपर

आयी।  जब सलमान की बीवी को देखा तो उन दोनों की रूह काँप गयी। वो इस तरह से उलटी पड़ी हुई थी की 

उसकी गर्दन उसके पीठ की तरफ मुड़ी हुई थी, बाल बिखरे हुवे थे, उसकी जबान बाहर निकली हुई थी, और

उसकी एक आँख पूरी बाहर निकल कर लटकी हुई थी।  उसका चेहरा इस तरह काला-नीला  पड़ा हुवा था के

किसीने स्याही उसके चेहरे पे डाली हो। ऐसी हालत में वह मरी हुई पड़ी थी। जहा उसकी लाश पड़ी हुई थी उसीके

पास सफ़ेद पावडर से एक गोल दायरा बना हुवा था इस दायरे से वो बाहर पड़ी हुवी थी सिर्फ उसके पैर दायरे के

अंदर थे।  खैर सलमान की बीवी का कफ़न दफ़न हुआ उसके बाद सलमान मुझसे मिला और इस हादसे के बारे में

बताया, मेने सलमान के घर जाकर देखा तो छत पे उस गोल दायरे में इतनी बुरी बुरी चीज़े मिली की क्या बताये,

कुछ हड्डिया पड़ी हुई थी, काली मुर्गी के और उल्लू के  कटे हुवे सर पड़े हुवे थे, एक मटका था जिसमे खून था, और

कुछ कागज़ भी मिले वहा पर।  मेने वह कागज़ देखे तो अजीब बात सामने आयी।  सलमान की बीवी काला जादू

सिख रही थी, जिसे सिखने के चक्कर में बेवकूफी में उसने ऐसा भयानक अमल किया के ये बहोत ही खौफनाक

किस्म के जिन्नात होते है उनकी ही दूनिया का दरवाजा खोल दिया। ये वहा तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी,

अब ये जो जिन्नात होते है इतनी आसानी से किसीके काबू में नहीं आते, बड़े बड़े जादूगर और आमिल अपनी पूरी

ताकत लगाते है तब भी ये काबू नहीं आते।  किसी की तो जान भी चली जाती है इस काम मे।  और अगर कोई

जादूगर इनको काबू कर भी ले तो ये ख़ुशी से नहीं आते।  सलमान की बीवी से बहोत बड़ी हुई गलती हुई थी, उसे

जिसने भी ये काम करने को कहा था ये बहोत ही भयानक किस्म का अमल था, इसमें कोई छोटा मोटा जिन्न नहीं

बल्कि जिन्नो के सरदार को काबू करने का अमल था, जो करते हुवे सलमान की बीवी से गलती हुई और उस जिन्नो

के सरदार ने उसे उस गोल दायरे से खींच के गर्दन मरोड़ कर भयानक मौत मार दिया।  इस लड़की में इतनी

ताकत नहीं थी के उसे अपने काबू में करलेती।"



                इस हादसे के बाद सलमान आकिब साहब  के पास अपना इलाज करने आता रहता था, क्यों के उसकी

बीवी ने इस जादू सिखने के दरमियान सलमान को बहोत कुछ खिलाया पीलाया जो के शापित था।  जिसके वजह से

इसकी तबियत इतनी खराब हुई के मुसलसल उल्टिया होने लगी, रात में सोता नहीं था, सो जाये तो डर के उठ जाता

था, पूरी तरह कमजोर हो गया था।  फिर उसका मेडिकल इलाज और आकिब साहब का इलाज दोनों किया गया।

तब जाकर वो ठीक हुआ। 


                               तो दोस्तो ये थी आजकी एक खौफनाक और दिल दहला देने वाली कहानी।  जिससे हमने ये

सीखा के इस तरह के काले जादू के अमल से हम सबको दूर रहना चाहिए, क्यों के ये बहोत ही बुरा काम है, इससे

हमें सिर्फ नुकसान होता है, कभी तो जानी नुकसान होता है।  तो अच्छे काम करते रहे और बुरे कामो से बचे।  


            उम्मीद है आपको कहानी अच्छी लगी होगी।  तो मिलते है फिर किसी खौफनाक कहानी में।  तब तक के

लिए अपना ख्याल रखियेगा।  


धन्यवाद, अलविदा।।। 

टिप्पणियाँ